Add To collaction

ये भारत की बेटियां

ये भारत की बेटियां

सबका ध्यान रखती है
हर बातों को समझती है
संस्कारों की पहचान है
ये भारत की बेटियां।
नसीब वाले होते है वे लोग
जिनके घर होती है बेटियां
माता पिता की परी होती है
ये भारत की बेटियां।
बेटी धरती की हरियाली है
अंबर की निर्मल छाया है
दुःखो को सुखों में बदलती है
ये भारत की बेटियां।
जन्म से मृत्यु तक
सबकी सेवा करती है
वर्तमान की आधारभूत शीला है
ये भारत की बेटियां।
खुद पर रखकर भरोसा
कर बुलंद अपना हौसला
देश के गद्दारों से भी भिड़ जाती है
ये भारत की बेटियां।
सुख की गागर है बेटियां
दुःखो का समाधान है बेटियां
दो कुल की मर्यादा होती है
ये भारत की बेटियां।

नूतन लाल साहू

   15
6 Comments

नंदिता राय

21-Jan-2024 11:42 PM

Nice

Reply

Rupesh Kumar

21-Jan-2024 05:33 PM

Nice one

Reply

Alka jain

17-Jan-2024 06:08 PM

Nice

Reply